बारिश ने USA को सुपर-8 में पहुंचाया, पाक को लगा करारा झटका; न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान भी बाहर

United States vs Ireland, T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में खेला जाने वाला अमेरिका (USA) और आयरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. करीब साढ़े तीन घंटे मैच कराने का इंतजार किया गया, लेकिन खराब आउटफील्ड और बारिश की वजह से मैच बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और यूएसए पांच प्वाइंट्स के साथ सुपर-8 में प्रवेश कर गई. वहीं पाकिस्तान की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा सातवीं बार हुआ है, जब कोई एसोसिएट नेशन सुपर-8 में पहुंचा है. इससे पहले 2009 में आयरलैंड, 2014 में नीदरलैंड्स, 2016 में अफगानिस्तान, 2021 में नामीबिया, 2021 में स्कॉटलैंड और 2022 में नीदरलैंड्स की टीम सुपर-8 में पहुंची चुकी है.

ग्रुप ए से इन दो टीमों ने किया क्वालीफाई

यूएसए और आयरलैंड का मैच रद्द होने से पाकिस्तान के साथ-साथ आयरलैंड और कनाडा की टीम भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है. भारत और यूएसए ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में प्रवेश किया है. अब तक 6 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी हैं. इसमें भारत, यूएसए, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. अब बांग्लादेश और इंग्लैंड बाकी दो टीमें हो सकती हैं.

फ्लोरिडा में लगातार हो रही है बारिश

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इन्हीं में से एक लॉडरहिल क्षेत्र भी है, जहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीज़नल पार्क स्टेडियम में यूएसए और आयरलैंड का मैच खेला जाना था. इसी मैदान पर भारत बनाम कनाडा और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मैच भी खेला जाना है. खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. ऐसे में ग्रुप ए के बाकी तीनों मैच बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

अजय जडेजा ने अफगानिस्तान से नहीं ली एक रुपये भी फीस, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में थे मेंटॉर

from T20 WC : Florida में बारिश का साया, Pakistan का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय | Sports LIVE https://ift.tt/w83Nvdh

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items