PAK vs CAN: सुपर-8 की उम्मीद कायम, पाकिस्तान के लिए रिजवान-आमिर चमके; कनाडा को 7 विकेट से धोया

PAK vs CAN: पाकिस्तान ने कनाडा को 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया है. सुपर-8 की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए पाकिस्तान का इस मैच में जीतना बहुत जरूरी था. कनाडा ने पहले खेलते हुए 106 रन बनाए थे और उनकी टीम की ओर से आरोन जॉनसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जॉनसन ने 44 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर कनाडा को 100 रन का स्कोर पार करने में अहम योगदान दिया. वहीं जब पाकिस्तानी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सैम अय्यूब जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की 63 रन की साझेदारी ने पाक टीम की जीत सुनिश्चित की. बाबर आजम ने 33 रन और मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की नाबाद पारी खेली.

पाकिस्तान के सामने 107 रन का लक्ष्य था. इस मैच में इफ्तिखार अहमद की जगह सैम अय्यूब को मौका दिया गया था, जो मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी पारी में इस पिच पर रन बनाना काफी मुश्किल प्रतीत हुआ, इसलिए टीम पहले 6 ओवर में केवल 28 रन बना पाई थी. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने जिम्मेदारी संभाली और उन्होंने मिलकर टीम का स्कोर 10 ओवर में 59 रन पर पहुंचाया. बाबर और रिजवान की साझेदारी कनाडा को जीत से दूर ले जा रही थी. बाबर क्रीज़ पर सेट हो चुके थे, लेकिन 15वें ओवर में थर्ड-मैन की दिशा में शॉट खेलने के चक्कर में कीपर को कैच थमा बैठे. उन्होंने 33 रन बनाए. आलम ये था कि पाकिस्तान को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए 22 रन बनाने थे. 16वें ओवर में 11 रन आए, जिससे पाकिस्तान की जीत औपचारिकता मात्र रह गई थी. इस बीच मोहम्मद रिजवान ने दबाव में 52 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. जब टीम को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी, तब फखर जमान 4 के स्कोर पर आउट हो गए. आखिरकार डबल रन भागते हुए उस्मान खान ने पाकिस्तान के लिए विनिंग शॉट लगाया.

पाकिस्तानी ने कायम रखी सुपर 8 की उम्मीदें

बता दें कि पाकिस्तान को इससे पहले यूएसए और भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अगर उसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखना था, तो उसका हर हालत में कनाडा पर जीतना जरूरी था. यहां से पाक टीम को सुपर-8 की उम्मीदों को बेहतर करना है तो अपने अगले मैच में आयरलैंड को हराना होगा. इसके अलावा ये भी उम्मीद करनी होगी कि यूएसए अपने अगले दोनों मैच हार जाए. इस जीत के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए की स्टैंडिंग्स में तीसरे स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: 'बेशर्मों ने भाभी को ही...', छुपा लिया मुंह और फूट-फूट कर रोयी पाक क्रिकेटर की बीवी; वीडियो वायरल

from T20 World Cup : Indian Cricket Team की जर्सी और प्लास्टिक बॉटल का क्या है कनेक्शन ? | Sports LIVE https://ift.tt/F6eYCB1

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items