T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाईप्रोफाइल मैच कुछ ही घंटो बाद शुरू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में मुकाबला होगा. ये दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में 2022 के बाद पहली बार भिड़ेंगी. भारत का पाक के खिलाफ टी20 में अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. अगर इस बार भी खिलाड़ियों की फॉर्म को देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहे है. रोहित शर्मा की टीम बाबर आजम की सेना पर भारी पड़ सकती है. यह मुकाबला रविवार शाम न्यूयॉर्क में आयोजित होगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक 12 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 8 मैच जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. इस बार भी टीम इंडिया काफी मजबूत है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह भी टीम के लिए कमाल दिखा सकते हैं.

कैसा होगा पिच का मिजाज -

भारत-पाक का मैच न्यूयॉर्क में खेला जाना है. यहां की पिच काफी स्लो है. मैच से पहले ही इसको लेकर काफी चर्चा है. भारत-पाक का मैच जिस पिच पर होना है, वहीं दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच भी मुकाबला है. इस मैच में नीदरलैंड्स की टीम 103 रन ही बना सकी. इससे पहले भी लो स्कोरिंग मैच रहे हैं. ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान का मैच भी लो स्कोरिंग हो सकता है.

टीम इंडिया के गेम चेंजर खिलाड़ी -

टीम इंडिया अगर प्लेइंग इलेवन बदली तो कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. अगर कुलदीप प्लेइंग इलेवन में रहे तो वे गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. वे स्लो पिच पर कमाल दिखा सकते हैं. इसके साथ ही रोहित और कोहली भी कमाल दिखा सकते हैं. रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. विराट 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि उनका पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड रहा है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/upCy3gv vs PAK: पिच कैसी भी हो पाक का घमंड तोड़ने को तैयार टीम इंडिया, पढ़ें रोहित ने मैच से पहले क्या कहा?

from IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले दबाव में पाकिस्तान? ये रहे तीन कारण https://ift.tt/qZ5srJV
from IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले दबाव में पाकिस्तान? ये रहे तीन कारण https://ift.tt/qZ5srJV